back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSK के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने आर अश्विन को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- भविष्‍य में बनेंगे बेहतरीन कोच

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। रॉबिन उथप्पा का मानना है कि आर अश्विन भविष्य में बेहतरीन कोच बन सकते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अब आईपीएल में भी नहीं खेलने को फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने क्रिकेट खेलना पूरी तरह नहीं छोड़ा है। अश्विन अब दुनिया भर की फ्रेंचाइजी टी20 लीग्स में खेलने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार रॉबिन उथप्पा ने रविचंद्रन अश्विन को लेकर एक खास टिप्पणी की है। रॉबिन उथप्पा का मानना है कि अश्विन में भविष्य का एक बेहतरीन कोच बनने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि ऑफ स्पिनर के पास खेल की गहरी समझ, रणनीतिक सोच और अनुभव है, जो उन्हें एक प्रभावशाली कोच बना सकता है।

अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर आर अश्विन

आर अश्विन, जो अब 39 साल के हो चुके हैं, भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 287 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 765 विकेट दर्ज हैं। जो एक शानदार उपलब्धि है। अगर आर अश्विन किसी विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लेते हैं, तो वह ऐसा करने वाले भारत के सबसे अनुभवी और बड़े खिलाड़ियों में से एक होंगे। उनकी मौजूदगी न सिर्फ उस लीग के लिए फायदेमंद होगी, बल्कि भारतीय क्रिकेटरों के लिए एक मिसाल भी बन सकती है।

“सिर्फ कोच नहीं, मेंटॉर की भूमिका में होंगे आर अश्विन” – रॉबिन उथप्पा 

रॉबिन उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर आर अश्विन को लेकर बड़ा भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आर अश्विन एक बेहतरीन कोच साबित होंगे। लेकिन मेरा मानना है कि उनकी भूमिका सिर्फ कोचिंग तक सीमित नहीं रहेगी। वह एक शानदार मेंटॉर बन सकते हैं और यह रोल उनके लिए सबसे उपयुक्त रहेगा।” उथप्पा ने आगे कहा कि आर अश्विन आईपीएल में हेड कोच की भूमिका भी निभा सकते हैं और भविष्य में उन्हें इस तरह की कोई पेशकश मिलना तय है।

आर अश्विन का विदेशी लीग में खेलने पर फोकस

हालांकि रॉबिन उथप्पा ने आर अश्विन को भविष्य का एक शानदार कोच बताया है, लेकिन फिलहाल आर अश्विन की प्राथमिकता कुछ और है। आईपीएल से संन्यास के बाद उन्होंने साफ कर दिया है कि वह दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलने की संभावनाएं तलाशेंगे और बतौर खिलाड़ी अपना सफर जारी रखेंगे। ऐसे में निकट भविष्य में आर अश्विन का किसी आईपीएल टीम के साथ कोचिंग रोल में नजर आना फिलहाल संभव नहीं लगता। उनका पूरा ध्यान अब मैदान पर अपनी भूमिका निभाने और नए प्लेटफॉर्म्स पर खुद को साबित करने पर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵