back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2023 PAK vs SL: भारत और श्रीलंका में फाइनल मुकाबला, आखिरी गेंद पर पलट गई बाजी, पाक टूर्नामेंट से बाहर

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का खिताब पाने के लिए 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका में मुकाबला होगा,यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशिया कप 2023 का खिताब पाने के लिए 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका में मुकाबला होगा। श्रीलंका के कोलंबो में मैच होगा। श्रीलंका ने आखिरी बॉल पर 2 रन बटोकर पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। गुरुवार को एशिया कप के सुपर-4 स्टेज का मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुआ था। बारिश की वजह से मैच प्रभावित हुआ। फिर पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए श्रीलंका को रिवाइज टारगेट मिला। इससे पहले पाकिस्तान ने बल्लेबाजी कर 42 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। डकवर्थ लुइस मेथड के तहत श्रीलंका को यह लक्ष्य मिला था। मैच में अंतिम गेंद तक रोमांच रहा। आखिरी बॉल पर श्रीलंका के बल्लेबाजों ने दो रन लेकर टीम को फाइनल में एंट्री दिला दी। यह मैच पाकिस्तान दो विकेट से हार गया।

पाक टीम से रिजवान ने सर्वाधिक 86 रन बनाए

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश की वजह से काफी देर तक मैच को रोकना पड़ा। पाकिस्तान टीम से मो. रिजवान ने 86 रन, अब्दुल्लाह शफीक ने 52 रनों की पारी खेली। इफ्तिखार खान ने शानदार 47 रन बनाए। बाबर आजम 29 रन ही योगदान दे सके। श्रीलंकाई गेंदबाज मथीश पथिराना ने तीन, प्रमोद मटुशन ने दो विकेट झटके। महीश तीक्षाा और दुनिथ वेल्लालागे को एक-एक विकेट मिले।

श्रीलंका को 252 रनों का रिवाइज टारगेट मिला था

पाकिस्तान द्वारा दिए लक्ष्य का पीछा करते श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने सधी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसंका ने 29 रन बनाए, कुसल परेसा 17 रन पर रन आउट हो गए। मध्यमक्रम ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले विकेट के गिरने के बाद कुसल मेंडिल ने 91 रनों की पारी खेली। उन्होंने 8 चौक्कों और एक छक्का लगाया। सदीरा समारविक्रमा ने 48 रन, चरिथ असलंका ने नाबाद 49 रन बनाए। कुसल मेंडिस के आउट होने के बाद एक छोर पर असलंका टिके रहे, पर दूसरी छोर पर बल्लेबाजों का आना-जाना जारी रहा। दसुन शनाका 2 रन, धनंजय डी सिल्वा 5 रन, दुनिथ वेलालागे शून्य तो प्रमोद मदुशन 1 रन पर आउट हो गए। असलंका ने बाजी पलटी और अंतिम गेंद पर दो रन बटोरकर टीम को जीत का सेहरा पहना दिया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...