back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय पिचों पर तेज गेंदबाज विकेट लेने के बारे में नहीं सोचते: कमिंस

सिडनी, 27 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि भारतीय पिचों पर विदेशी तेज गेंदबाज रन रोकने का प्रयास करते हैं। वे विकेट लेने के बारे में नहीं सोचते। 28 वर्षीय कमिंस, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्थगित होने के बाद भारत से लौटे हैं और यहां क्वारंटाइन कर रहे हैं, ने कहा कि भारतीय पिचों पर गेंदबाजी करना एक चुनौती है क्योंकि एक तेज गेंदबाज को पिचों के साथ कई तरह से तालमेल बिठाना पड़ता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑस्ट्रेलियाई ने कहा, मेरी राय दुनिया भर के कई बल्लेबाजों से थोड़ी अलग है। कभी-कभी वे (भारतीय पिचें) स्पिनरों के अनुकूल होती हैं। और अगर वे स्पिन के अनुकूल नहीं हैं, तो वे बहुत सपाट हो जाती हैं। आपको उतनी गति नहीं मिलती जितनी ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका में मिलती है या इंग्लैंड की जिस तरह की सीम मिलती है। कमिंस ने बुधवार को यूट्यूब पर प्रशंसकों के साथ एक सत्र के दौरान कहा, यह एक चुनौती है, हो सकता है कि आपने एडजस्ट कर लिया हो। हो सकता है कि आपका लक्ष्य अगर विकेट संभव नहीं है तो रन रोकना हो गया हो। ये पिचें और इनके लिए बनाई गई रणनीति थोड़ी अलग होती है। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर- 1 पर काबिज कमिंस ने भारत में सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं और आठ विकेट लिए हैं। भारत में उनका औसत उन पांच देशों में सबसे खराब है, जिनमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला है। भारत में उनका औसत 30.25 है जो बांग्लादेश में उनके 29 (दो टेस्ट में छह विकेट) से थोड़ा बेहतर है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गेंद के साथ उनके असमान प्रदर्शन ने दिखाया कि उन्हें उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने का तरीका खोजने की जरूरत है। उन्होंने आईपीएल 2020 में 14 मैचों में 12 और स्थगित आईपीएल 2021 में सात मैचों में नौ विकेट लिए। कमिंस ने कहा, व्यक्तिगत रूप से मुझे ऐसा लगा कि मेरी गेंदबाजी क्लिक नहीं कर रही है। यह परेशान करने वाला था। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵