back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूरो कप 2020 : जर्मनी को 2-0 से हराकर इंग्लैंड क्वार्टरफाइनल में

लंदन, 30 जून (हि.स.)।इंग्लैंड ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप यूरो कप 2020 में जर्मनी को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड के लिए रहीम स्टर्लिंग और कप्तान हैरी केन ने गोल किये। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने सधी शुरुआत की,फलस्वरूप पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में मैच के 75वें मिनट में स्टर्लिंग ने और केन ने 86वें मिनट में गोल दागा। केन का यूरो 2020 में यह पहला गोल है जिससे विश्व कप 2018 के गोल्डन बूट विजेता के ऊपर से दबाव कुछ कम हुआ होगा। मैच टीम के कोच गैरेथ साउथगेट के लिए काफी भावनात्मक रहा। 25 साल पहले ओल्ड वेम्बले स्टेडियम में साउथगेट पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे, जिससे इंग्लैंड की टीम यूरो 1996 के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी। उस मुकाबले में इंग्लैंड के गोलकीपर की भूमिका निभा रहे डेविड सीमैन भी मंगलवार को दर्शकों के बीच मौजूद थे। वेम्बले स्टेडियम में प्रिंस विलियम, उनकी पत्नी केट और सात साल का बेटा जॉर्ज भी प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। पूर्व कप्तान डेविड बैकहम और एड शीरन भी दर्शकों के बीच वीआईपी स्टैंड में मौजूद थे। क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना युक्रेन से होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵