back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड के खिलाड़ियों को रि-शेड्यूल आईपीएल में खेलने की ललक कम होगी : एथर्टन

लंदन, 11 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन का कहना है कि अगर इस साल आईपीएल 2021 के बाची बचे मुकाबले होते हैं तो इंग्लैंड के खिलाड़ियों में इसमें खेलने की ललक कम होगी। इससे पहले, इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक एश्ले गाइल्स ने भी कहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ आईपीएल के शेष मुकाबलों में नहीं खेलेंगे जिसे बायो बबल में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्थगित किया गया था। एथर्टन ने कहा, इस बात की उम्मीद कम है कि खिलाड़ी आईपीएल के लिए जोखिम उठाएंगे, भले ही इससे उनकी की आय को नुकसान हो। उन्होंने कहा, वर्कलोड को देखते हुए खिलाड़ियों में इस साल आईपीएल में वापसी करने की ललक कम होगी। कोई भी टी20 विश्व कप और एशेज में खेलने के अवसर को खोने का जोखिम नहीं उठाना चाहेगा। गाइल्स ने कहा था कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इंग्लैंड के खिलाड़ियों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों में पूरी तरह शामिल होने की उम्मीद करता है। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

MI vs KKR: आंकड़ों में मुंबई का दबदबा, लेकिन हालिया फॉर्म ने बढ़ाई कोलकाता की चुनौती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders (MI vs KKR) के बीच मुकाबला IPL के सबसे चर्चित और रोमांचक मुकाबलों में गिना...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵