नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण को देखा गया है। वहां वीवीएस लक्ष्मण की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन उनकी मौजूदगी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में जब टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपने निजी कारणों से भारत लौटे हैं, तो वही, लक्ष्मण की यह ‘अनौपचारिक’ मौजूदगी को लेकर अलग-अलग बातें कहीं जा रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में लक्ष्मण के इंग्लैंड दौरे को लेकर अलग-अलग कई तरह की बातें सामने आ रही है।, लेकिन एक बात पक्की है कि उन्हें बीसीसीआई की और से टीम इंडिया के साथ किसी भी आधिकारिक भूमिका में इंग्लैंड नहीं भेजा है।
ऐसे में कहा जा रहा है कि वह इंग्लैंड में टीम इंडिया के कोचों से कुछ खास बातचीत कर सकते हैं और वहां खेलने को लेकर कुछ अहम सुझाव दे सकते हैं। ओर माना जा रहा है, वह एक-दो दिन में इंग्लैंड से वापस भी लौट सकते हैं।
वीवीएस लक्ष्मण ने इंग्लैंड में कुल 34 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनमें 11 टेस्ट मैच शामिल हैं जो उन्होंने तीन अलग-अलग दौरों पर (2002, 2007 और 2011) खेले। इसके अलावा, उन्होंने 2007 और 2009 में लंकाशर के लिए 16 काउंटी मैच खेले थे। बाकी 7 मैच उन्होंने इंडिया की टूरिंग टीम के लिए खेले जो आम तौर पर इंग्लिश काउंटी या ‘लायन्स’ टीम के खिलाफ होते हैं।
टीम के साथ कोई रोल नहीं
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि, वो किसी अन्य काम से इंग्लैंड गए हैं, भारतीय टीम के साथ उनकी कोई आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं है। सूत्र ने कहा- टीम इंडिया का लक्ष्य इंग्लैंड में जीत हासिल करना है। लक्ष्मण ने कोच और सेलेक्टर्स से बात की हो या प्रैक्टिस मैच भी देखा हो, लेकिन उनका इस टीम के साथ कोई रोल नहीं है।
लक्ष्मण ने कोई जवाब नहीं दिया
बता दें कि, सूत्रों के अनुसार, वो पहले स्विट्जरलैंड गए थे, फिर लंदन सिर्फ खिलाड़ियों से मुलाकात करने और समय बिताने पहुंचे थे। यह उनके प्लान का हिस्सा था। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण स्विट्जरलैंड में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गए थे, लक्ष्मण की ओर से इस मामले पर कोई अधिकारिक जवाब नहीं दिया।
क्यों चर्चा में आए लक्ष्मण
टीम इंडिया के साथ लक्ष्मण की मौजूदगी इस वजह से भी चर्चा में आ गई है क्योंकि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली लौटे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो गंभीर अगले तीन दिनों में या शायद सोमवार तक टीम से वापस जुड़ सकते हैं।
आपको याद हो कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। भारत ने अभी हाल ही में इंडिया ए के खिलाफ बेकेनहैम में एक अभ्यास मैच खेला है। टीम को 16 जून को रेस्ट करेगी और 17 जून को लीड्स के लिए रवाना होगी।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.
इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टेस्ट: 20-24 जून, 2025 – हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025 – एजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025 – लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 – द ओवल, लंदन
“





