back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डुरंड कप 2021 में होंगी पांच आईएसएल और तीन आई-लीग की टीमें

कोलकाता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की पांच फ्रेंचाइजी और आई-लीग की तीन टीमें इस साल पांच सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच कोलकाता और उसके आस पास खेले जाने वाले डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए 16 टीमों में शामिल होंगी। यह टूर्नामेंट का 130 वां संस्करण होगा, इसे अब तक दिल्ली में खेला गया था पर 2019 से इसे कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है। परंपरागत रुप से इसे भारतीय सेना और सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित किया जाता रहा है पर अब इस टूर्नामेंट को पश्चिम बंगाल सरकार और भारतीय सेना द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में शीर्ष आईएसएल फ्रेंचाइजी एफसी गोवा और बेंगलुरु एफसी के अलावा, भारत के शीर्ष डिविजन के अन्य क्लब केरला ब्लास्टर्स, जमशेदपुर एफसी और हैदराबाद एफसी भी शामिल होंगे। एफसी बेंगलुरु यूनाईटेड और दिल्ली एफसी भारतीय फुटबॉल के सेकेंड डिविजन का प्रतिनिधित्व करेंगे तो वहीं भारतीय सेना की दो टीमें (लाल और हरी), भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना, सीआरपीएएफ और असम राइफल्स वे राउंड ऑफ 16 में होंगी। डुरंड कप का पहला संस्करण 1888 में शिमला में खेला गया था। तब इस टूर्नामेंट को आर्मी कप के नाम से खेला जाता था जिसमें सिर्फ ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिक खेला करते थे, पर बाद में इसमें फिर आम टीमों ने भी भाग लेना शुरु कर दिया। मोहन बगान और ईस्ट बंगाल की टीम इस टूर्नामेंट में सबसे सफल रही हैं। दोनों ने अब तक 16-16 बार खिताब जीते हैं। –आईएएनएस रौशन/एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵