back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘हमें अब भी गुलाम समझते हो क्‍या?’ गौतम गंभीर मामले में अंग्रेज पर क्‍या भड़के इरफान पठान

गौतम गंभीर की इस लड़ाई के बाद पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने टीम इंडिया के हेड कोच को जमकर सपोर्ट किया है। पठान ने अंग्रेजो पर तीखा हमला बोला है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल, इंग्‍लैंड दौरे पर है। जहां पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जा रहा है। इंग्लिश टीम सीरीज में 1-2 से आगे है। अब सीरीज का आखिरी और पांचवा मुकाबला कैनिंग्टन ओवल के पिच पर खेला जाना है। इससे पहले बीते दिन ओवल के पिच क्यूरेटर को लेकर ली फोर्टिस और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के बीच कुछ विवाद सामने आया है। 

पिच क्‍यूरेटर पर क्‍यों भड़के गौतम गंभीर?


अब गौतम गंभीर की इस लड़ाई के बाद पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने टीम इंडिया के हेड कोच को जमकर सपोर्ट किया है। पठान ने अंग्रेजो पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, गौतम गंभीर की पिच क्यूरेटर से बहस हो गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इसी को लेकर इरफान पठान ने एक बड़ा बयान दिया है। इरफान पठान ने कहा कि क्या इंग्लिश लोग अभी भी भारतीयों को अपना गुलाम समझते हैं और इसी वजह से वो जो भी चाहे वैसा कर सकते हैं।

क्‍या है पूरा मामला?


रिपोर्ट के मुताबिक, ली फोर्टिस नहीं चाहते थे कि गौतम गंभीर और टीम के बाकी खिलाड़ी पिच को करीब आकर उसको समझने की कोशिश करें। उन्होंने गौतम गंभीर से इस चीज को लेकर बात कही। जो भारतीय टीम के हेड कोच को अच्छी नहीं लगी। थोड़ी देर नॉर्मल बात होने के बाद गौतम गंभीर गुस्सा हो गए और उन्होंने ली फोर्टिस को कहा कि वो नहीं बता सकते हैं कि टीम और उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।’ इस दौरान दोनों के बीच गरमा गरम बहस हो गई। जिसके चलते पठान भी ली फोर्टिस पर भड़क उठे। 

ली फोर्टिस की बहुत सी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो ब्रैंडन मैकुलम के साथ पिच पर खड़े हुए बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों काफी मस्ती मूड में नजर आ रहे हैं और जब मैकुलम पिच को देख रहे थे तब ली ने उन्हें ऐसा करने से बिल्कुल भी नहीं रोका। यही वजह है कि पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान को पिच क्यूरेटर की हरकत अच्छी नहीं लगी। 

वो अभी भारतीय को गुलाम समझते है- इरफान पठान


इरफान पठान ने इसे लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया, और लिखा कि ‘तो एक इंग्लिश कोच पिच पर जाकर उसको देख सकता है लेकिन भारतीय कोच नहीं। क्या हम आजादी के पहले वाले युग में अभी भी हैं?’ इरफान के मुताबिक, भारत की आजादी से पहले जैसे अंग्रेज भारतीय लोगों को दबाते थे और उन्हें अपना गुलाम समझते थे। अब भी वो भारतीय को गुलाम समझते है। वैसा ही कुछ पांचवें टेस्ट से पहले ऐसा देखने को मिला।

इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट जीतना जरूरी


बता दें कि, टीम इंडिया के लिए सीरीज का आखिरी और पांचवां टेस्‍ट मैच जीतना जरुरी है। दरअसल, इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे है। इन दोनों टीमों के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला गया था जो ड्रॉ रहा था। अब अगर टीम इंडिया को इस सीरीज में बराबरी करनी है तो उन्हें पांचवा और आखिरी टेस्ट जीतना बहुत ही जरूरी है। टीम इंडिया इस मैच को जीतने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...