back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड को फायदे की बातों से असहमत : गावस्कर

कोलकाता, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के अनुसार ऐसी चर्चा चल रही है कि न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने से फायदा मिलेगा। हालांकि, गावस्कर का कहना है कि वह इस बात से सहमत नहीं है। केन विलियम्सन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम का सामना इंग्लैंड के साथ दो जून से होना है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 14 जून को खत्म होगी जिसके बाद कीवी टीम 18 जून से भारत के साथ डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेलेगी। गावस्कर ने कहा, कुछ लोगों का मानना है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने से न्यूजीलैंड को फायदा होगा क्योंकि वह यहां के वातावरण को समझ लेंगे। उन्होंने कहा, लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। अगर न्यूजीलैंड को इस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा तो उनका मनोबल टूटेगा और हो सकता है कि उनके कुछ खिलाड़ियों को चोट से जूझना पड़े क्योंकि जून की शुरूआत में इंग्लैंड में अक्सर ऐसा होता है। गावस्कर ने कहा, भारतीय टीम के लिए एक फायदा रहेगा कि जब वह फाइनल मुकाबले में उतरेगी तो एक दम तरोताजा और ऊर्जा से भरी हुई रहेगी। इतने दिनों के अंतराल के बाद मैच खेलने से इनका उत्साह चरम पर रहेगा। पूर्व कप्तान ने कहा, यह टीम ऐसी है जिसने विपरीत परिस्थितियों में सफलता का स्वाद चखा है, इसलिए किसी भी तरह की विषम स्थिति इनके लिए इससे पार पाने का एक अवसर होगी। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...