back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धोनी के शांत व्यवहार के चलते हमें दबाव से उबरने में मदद मिली: ऋतुराज गायकवाड़

अबु धाबी, 27 सितम्बर(आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का कहना है कि टीम जब भी दबाव महसूस करती है तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शांत व्यवहार के चलते उससे उबरने में मदद होती है। चेन्नई ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में अपार दबाव बावजूद जीत हासिल की। गायकवाड़ ने केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 40 रन की अहम पारी खेली और अपने साथी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी के साथ शानदार साझेदारी की। डुप्लेसी ने 43 रन की पारी खेली। गायकवाड़ ने कहा, जब हम बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो सलामी जोड़ी का रन बनाना अहम हो जाता है। अगर मेरे और डुप्लेसी में से कोई भी एक बल्लेबाज 13 वें ओवर तक टिक जाता तो मैच अंतिम ओवर तक नहीं जाता। गायकवाड़ का मानना है कि टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो दबाव की परिस्थिति को संमभालना जानते हैं। गायकवड़ ने कहा, धोनी काफी शांत रहते हैं। हमारे टीम के कई खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव झेलते हैं। मुझे लगता है कि दबाव के घड़ी में वह सभी शांत रहते हैं और उन्हें पता होता है कि हम मैच जीत जाएंगे। –आईएएनएस आरएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵