back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धोनी अलग हैं, इस हार को पचा पाना मुश्किल : शॉ

दुबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा है कि टीम के लिए इस हार को पचा पाना मुश्किल है। शॉ ने साथ ही कहा कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली के हाथ से यह मुकाबला छीन लिया। दिल्ली ने शॉ और कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतकों की मदद से चेन्नई को 173 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे चेन्नई ने दो गेंदें शेष रहते हासिल किया। शॉ ने कहा, इस वक्त हमें एक दूसरे का समर्थन करना है। पूरी टीम को हमारे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी, चाहे जीतें या हारे। हम अगले मैच में मजबूती से वापसी करने की कोशिश करेंगे। टीम के लिए इस हार को पचा पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, हमारे पास फाइनल में पहुंचने का एक मौका है और मुझे टीम में सभी पर भरोसा है। यहां सभी अच्छे खिलाड़ी हैं। मुझे विश्वास है कि अगले मैच में हम कुछ विशेष करेंगे और फाइनल में पहुंचेंगे। धोनी की पारी पर शॉ ने कहा, धोनी एकदम अलग हैं और सभी को यह पता है। हमने उन्हें कई बार मैच फिनिश करते हुए देखा है और उनके लिए या हमारे लिए यह देखना नया नहीं है। जब भी वह बल्लेबाजी करते हैं, वो खतरनाक खिलाड़ी बन जाते हैं। उन्होंने हमारे हाथ से यह मैच छीन लिया। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵