back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाइड बॉल फेंकने पर चौधरी से नाराज हुए धोनी, मैच जीतने के बाद गेंदबाज की प्रशंसा की

पुणे, 2 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी युवा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी से नाराज दिखे, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज को आखिरी ओवर में एक वाइड बॉल फेंकी। हालांकि जीत के बाद चार विकेट लेने वाले चौधरी की धोनी ने जमकर तारीफ की। आखिरी ओवर में हैदराबाद की तरफ से पूरन क्रीज पर थे और उन्होंने गेंदबाजों को काफी परेशान किया। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 38 रन की जरूरत थी। जहां बल्लेबाज ने तीन छक्के, एक चौका और दो रन लिए, जिसमें उन्होंने 24 रन बटोरे, लेकिन फिर भी वह जीतने में नाकाम रहे। उन्होंने 33 गेंदों पर छह छक्के और तीन चौके के साथ नाबाद 64 रन की पारी खेली। धोनी इस सीजन में पहली बार सीएसके का नेतृत्व कर रहे थे, जब रवींद्र जडेजा ने फ्रैंचाइजी द्वारा खराब प्रदर्शन के बाद पद छोड़ दिया था। जाहिर तौर पर धोनी चाहते थे कि तेज गेंदबाज ऑफ स्टंप पर वाइड गेंदबाजी करें क्योंकि कप्तान ने ऑफ साइड पर फील्डिंग को मजबूत किया था। हालांकि चौधरी ने अच्छी गेंदबाजी की, वे सीएसके के सबसे सफल गेंदबाज के रूप में उभरे। उन्होंने चार ओवर में चार विकेट झटकते हुए बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। चौधरी ने कहा, अंत में एमएस धोनी ने मुझे उस आखिरी ओवर के बारे में कुछ खास नहीं बताया। उन्होंने मुझे सिर्फ स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करने, नो बॉल से बचने और वाइड फेंकने से मना किया था। धोनी ने बाद में चौधरी को उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए बधाई भी दी। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵