back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ढाका वनडे : श्रीलंका ने जीता मैच, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज (लीड-1)

ढाका, 28 मई (आईएएनएस)। कप्तान कुशल परेरा (120) रन की शानदार शतकीय पारी के बाद दुशमंता चमीरा (5/16) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने यहां शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 97 रनों से हरा दिया। हालांकि, बांग्लादेश ने तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परेरा के 122 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 120 रन तथा डी सिल्वा के 70 गेंदों पर चार चौकों के सहारे नाबाद 55 रनों की पारी के बदौलत 50 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 42.3 ओवर में 189 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से महमूदुल्लाह ने 63 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 53 और मोसादेक हुसैन ने 72 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 51 रन बनाए। इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। चमीरा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और मुशफिकुर रहीम को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। श्रीलंका की ओर से चमीरा के अलावा वनिंदु हसारंगा और रमेश मेंडिस ने दो-दो विकेट लिए जबकि बिनुरा फर्नाडो ने एक विकेट लिया। इससे पहले, श्रीलंका को दनुष्का गुनाथीलाका और परेरा ने अच्छी शुरूआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई। तस्कीन ने गुनाथीलाका को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। गुनाथीलाका ने 39 रन बनाए। तस्कीन ने इसके बाद पाथुम निसंका को खाता खोले बिना आउट किया। परेरा ने तीसरे विकेट के लिए कुशल मेंडिस के साथ मिलकर 69 रन जोड़े। मेंडिस को तस्कीन ने तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट किया। मेंडिस ने 22 रन बनाए। परेरा ने अपनी पारी को आगे बढ़ाए रखा और वनडे करियर का छठा शतक पूरा किया। परेरा का विकेट टीम के 216 रन के स्कोर पर गिरा। श्रीलंका की पारी में निरोशन डिकवेला ने सात और हसारंगा ने 18 रन बनाए जबकि रमेश छह गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने चार विकेट लिए जबकि शोरिफुल इस्लाम को एक विकेट मिला। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...