back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिस्टम में पहले से ही शामिल खिलाड़ियों से आगे नहीं आना चाहते डीविलियर्स : बाउचर

जोहान्सबर्ग, 19 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा है कि पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का इस साल होने वाले टी 20 विश्व कप में खेलने से मना करने के पीछे कारण यह है कि वह सिस्टम में पहले से ही मौजूद खिलाड़ियों से आगे नहीं आना चाहते हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने हाल ही में कहा था कि पूर्व कप्तान डीविलियर्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे। सीएसए ने वेस्टइंडीज और आयरलैंड दौरे के लिए टीम का चयन करते समय यह बात कही थी। बोर्ड ने कहा था कि उन्होंने डीविलियर्स से बात की थी, लेकिन पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज के संन्यास का फैसला अंतिम था और यह कायम रहेगा। डीविलियर्स ने 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। द सिटीजन ने बाउचर के हवाले से कहा, एबी के पास इसका कारण है, जिसका मैं सम्मान करता हूं। वे हमारी टीम में नहीं हैं। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा और आप में से कई लोग इस बात पर सहमत होंगे कि वे अब भी दुनिया के बेस्ट क्रिकेटरों में से एक हैं और अगर बेस्ट नहीं तो टी-20 क्रिकेट के बेस्ट खिलाड़ियों में से तो एक हैं ही। उन्होंने आगे कहा, उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से आगे आने के बारे में चिंतित होने का संकेत दिया जो सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। मुझे लगता है कि यही चीज उनकी वापसी में रोड़ा बनी। बाउचर ने कहा कि वह चाहते थे कि भारत में अक्टूबर नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप में उनकी टीम से बेस्ट खिलाड़ी खेलें, लेकिन वे डीविलियर्स के फैसले का सम्मान करते हैं। कोच ने कहा, एक कोच के रूप में मुझे टीम और माहौल के लिए अपने बेस्ट खिलाड़ी लाने की कोशिश करने की जरूरत थी। एबी किसी भी वातावरण में ऊर्जा-बूस्टर है, लेकिन मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...