back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे डेनिल मेदवेदेव

पेरिस,03 जून (हि.स.)। रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। मेदवेदेव ने दूसरे दौर के मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ी टॉमी पॉल को 3-6, 6-1, 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। मेदवेदेव ने दूसरे दौर में पहला सेट गंवाने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए जीत अपने नाम की। तीसरे दौर के मुकाबले में अब मेदवेदेव का सामना अमेरिका के ही रिली ओपेल्का से होगा। इससे पहले, बुधवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास और छठी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव सीधे सेटों में जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गए। सितसिपास ने प्रेडो मार्टिनेज को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया, जबकि ज्वेरेव ने रूसी क्वालीफायर रोमन सफीउलिन को 7-6 (4), 6-3, 7-6 (1) से मात दी। गुरुवार रात को पुरुष एकल के अन्य बड़े तीन मुकाबलों में नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेडरर एक्शन में होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵