back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Naveen Ul Haq की 2 गेंदों ने अफगानिस्तान की किस्मत खोल दी, मैजिकल गेंदों का वीडियो वायरल

SA vs AFG : सुपर-8 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ नवीन उल हक ने अपने आखिरी ओवर में लगातार दो विकेट लेकर इतिहास रच दिया। यह अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया। यह टीम पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय नवीन उल हक को जाता है, जिन्होंने अपने आखिरी ओवर में दो मैजिकल गेंदों से इतिहास रच दिया। मैच में नवीन ने चार विकेट लिए। 

तीसरे ओवर में झटके लगातार 2 विकेट

नवीन ने सबसे पहले पारी के तीसरे ओवर में लगातार दो विकेट झटके। इसके बाद उन्होंने उस वक्त विकेट लिया, जब ऐसा लग रहा था कि मैच बांग्लादेश जीत सकता है। बांग्लादेश मैच जीतता तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाता। मगर, नवीन ने वे दो मैजिकल गेंद फेंकीं, जो अफगान क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गईं। 

[EMBED]

डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक बांग्लादेश आगे था

दरअसल, बारिश बाद जब शुरू हुआ तो बांग्लादेश की पारी का 18वां ओवर था। 19 ओवर में 114 का रिवाइज्ड टारगेट था। क्रीज पर लिटन दास और तस्कीन अहमद थे। दास जमे थे। इस कारण अफगानिस्तान को दूसरे छोर पर हमला करना था। इस चीज से नवीन अवगत थे। तब बांग्लादेश का स्कोर 8 विकेट पर 105 था। वो डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक आगे थे। फिर नवीन उल हक ने कमाल कर दिया। उनकी गेंद तस्कीन के बल्ले से लगी और फिर विकेट से। गेंद स्लो थी, जिसमें अधिक उछाल भी नहीं था। तस्कीन गेंद को ऑफ साइड पुश करना चाहे थे, जिसमें गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया। तस्कीन 2 रन बनाकर पवेलियन गए।

मुस्ताफिजुर को आउट किया

17.5 ओवर में क्रीज पर मुस्ताफिजुर रहमानउतरे। नवीन की अगली गेंद फुल थी। बिल्कुल सीधी और विकेटों के निशाने पर। गेंद उनके बैट को छका कर पैड से टकराई। अंपायर ने आउट करार दिया। बांग्लादेश ने रिव्यू लिया। जो सिर्फ एक औपचारिकता थी। थर्ड अंपायर ने फैसले को सही ठहराया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आकाश चोपड़ा ने खोला राज़, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा दावा, कहा- मुझे ट्रोल किया गया और फिर…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने उन्हें ट्रोल...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...