back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dinesh Karthik: मैदान पर वापसी के लिए तैयार दिनेश कार्तिक, इस टूर्नामेंट में आ सकते हैं नजर

Vijay Hazare Trophy: दिनेश कार्तिक विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में तमिलनाडु की ओर से खेल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक सलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। टीम इंडिया के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एक बार फिर से  क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में तमिलनाडु की ओर से खेल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक सलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि कार्तिक ने अपना आखिरी मैच मई 2023 में आईपीएल के दौरान खेला था और कार्तिक ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में भी खेला था।

तमिलनाडु की ओर से खेल सकते हैं

कार्तिक ने कहा है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. एक खबर के अनुसार कार्तिक ने कहा, ”मैंने तमिलनाडु के सलेक्टर्स को बताया कि है सलेक्शन के लिए उपलब्ध रहूंगा। मैं विजय हजारे ट्रॉफी में खलने के लिए उत्सुक हूं।” बता दें कि कार्तिक इससे पहले भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेल चुके हैं और वह 2022 में भी तमिलनाडु टीम का हिस्सा थे।

टीम इंडिया से चल रहे हैं बाहर

टीम इंडिया के लिए कार्तिक ने आखिरी टी20 मैच नवंबर 2022 में खेला था, इसके बाद वह टीम में वापसी नहीं कर सके। उन्होंने आखिरी वनडे मैच टीम इंडिया के लिए जुलाई 2019 में खेला था। वहीं कार्तिक ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट अगस्त 2018 में खेला था। कार्तिक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में फाइनल कमेंट्री कर रहे थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

नागपुर में टीम इंडिया का जलवा! कीवियों के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा T20 स्कोर, फिर न्यूजीलैंड को 48 रन से चटाई धूल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नागपुर में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 रन से...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...