back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने हार्दिक पांड्या की सराहना की

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई, जिसने लीग में पहली बार भाग ले रही लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रनों से हराकर नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर ली। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बहुत से लोगों ने हार्दिक पांड्या की टीम को अंतिम चार का दावेदार नहीं बताया था। लेकिन टीम के बहुत अच्छे प्रदर्शन के साथ पांड्या एक अच्छे कप्तान के रूप में उभर रहे हैं, जो गुजरात को आईपीएल 2022 में आगे बढ़ा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल 2010 जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन का मानना है कि पांड्या मौजूदा टूर्नामेंट में एक अच्छे कप्तान के रूप में दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि वह बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते रहते हैं। हेडन ने कहा, अच्छे क्रिकेटर या अच्छे कप्तान विशेष रूप से सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और उनमें से ही हार्दिक पांड्या एक हैं। वह सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल 2022 भी पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप के बाद पांड्या ने लीग से वापसी की है। चल रहे टूर्नामेंट में पांड्या ने 11 मैचों में 131.80 की स्ट्राइक रेट से 344 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उन्होंने चार विकेट भी लिए हैं। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टूर्नामेंट में दिखाए गए अनुशासन के साथ पांड्या के हरफनमौला कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा, पांड्या कड़ी मेहनत कर रहे है। उन्होंने आईपीएल से पहले ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला, क्योंकि वह चोट से उबर रहे थे। (अब) अपनी बल्लेबाजी में वह जिस अनुशासन को दिखा रहा है, उसे देखकर अच्छा लग रहा है। वहीं, हरभजन सिंह का मानना है कि उनके जैसे खिलाड़ी को टी20 में खुलकर खेलने का मौका चाहिए, जो उन्हें गुजरात के साथ नेतृत्व की भूमिका में मिल रही है। मेरे लिए वह इस सीजन में अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दावा किया कि पांड्या जिम्मेदारी का आनंद ले रहे हैं, जिससे उनके खेल में अधिक संतुलन आया है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵