back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भरोसा है कि भारतीय फुटबॉल टीम एशिया कप के लिए क्वालीफाई करेगी : स्टीमैक

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टीमैक का कहना है कि उन्हें भरोसा है कि भारत 2023 एएफसी एशिया कप के लिए क्वालीफाई करेगा। सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली टीम 2022 विश्व कप क्वालीफायर्स और 2023 एशिया कप क्वालीफायर्स के लिए दोहा गई है। भारतीय टीम को तीन जून को एशिया चैंपियन कतर के साथ, सात जून को बांग्लादेश के साथ और 15 जून को अफगानिस्तान के साथ मुकाबला खेलना है। स्टीमैक ने कहा, हमने शुरूआत में अप्रैल के मध्य में शिविर शुरू करने की योजना बनाई थी लेकिन यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद दो मई को कोलकाता में इसे शुरू करना चाहा। हमने कुछ दोस्ताना मैच के भी प्लान बनाए थे लेकिन फिर कोरोना की लहर शुरू हो गई और सबकुछ रद्द हो गया। उन्होंने कहा, हमें आखिरकार दोहा में कुछ दिनों के लिए शिविर करने का मौका मिला। यह पर्याप्त नहीं है लेकिन हमने थोड़ी तैयारी की। स्टीमैक ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि इस दौरे के अंत के बाद हम एएफसी एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। ग्रुप में किस स्थान पर हैं यह मायने नहीं रखता क्योंकि वास्तविक स्थिति वर्तमान से दूर हैं। कोच ने कहा, कतर पूरी तरह से तैयार टीम है। बांग्लादेश अपना सीजन 10 मई को पूरा करेगी और 28 में से 23 अफगानिस्तान के खिलाड़ी यूरोप और अमेरिका में खेल रहे हैं। स्टीमैक ने कहा, हमारी टीम की स्थिति अलग है लेकिन मैं वादा करता हूं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हम एएफसी एशिया कप में क्वालीफाई करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत दौरे पर पहुंचे लियोनल मेसी, इन चार शहरों के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्‍सा, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी तीन दिन के GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंच चुके...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵