back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दूसरी सर्जरी के बाद क्रिस केयर्न्‍स लाइफ सपोर्ट से हटाए गए

सिडनी, 20 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्स को जीवन रक्षक प्रणाली से हटा दिया गया है और वह सिडनी में दिल की समस्या के लिए हुई दूसरी आपातकालीन सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं। वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक केयर्न्स के वकील आरोन लॉयड ने एक बयान में कहा, मुझे यह सलाह देते हुए खुशी हो रही है कि क्रिस जीवन रक्षक प्रणाली से दूर हैं और सिडनी के अस्पताल से अपने परिवार के साथ संवाद करने की स्थिति में हैं। केयर्न्स की इस महीने की शुरूआत में कैनबरा में दिल की एक बड़ी सर्जरी हुई थी, जहां वह परिवार के साथ रहते हैं। वह तब आईसीयू में निगरानी में थे, लेकिन सिडनी के सेंट विंसेंट अस्पताल में एक और सर्जरी की जरूरत थी। लॉयड के बयान में कहा गया है, वह और उनका परिवार सभी के समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आभारी है। केयर्न्स (51) ने 1989 और 2006 के बीच 17 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। इस दौरान क्रेयर्न्स ने 62 टेस्ट, 215 एकदिवसीय और 2 टी20 मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया। –आईएएनएस जेएनएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...