back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छेत्री 25 साल के युवक की तरह खेलते हैं : स्टीमैक

दोहा, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमैक ने टीम के कप्तान सुनील छेत्री की सराहना करते हुए कहा है कि छेत्री इस तरह खेलते हैं जैसे वह 25 साल के युवक हों। छेत्री ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2022 और एएफसी एशियन कप 2023 क्वालीफायर्स के मुकाबले में बांग्लादेश के दो गोल किए थे जिसके दम पर भारत ने यह मुकाबला 2-0 से जीता था। स्टीमैक ने कहा, कई लोग पूछते हैं कि छेत्री कब संन्यास लेंगे। वह मैदान पर काफी हार्ड खेलते हैं। हर ट्रेनिंग सत्र में वह बेहतर करते हैं। वह ऐसे वर्क करते हैं जैसे 25 साल के हो। छेत्री 25 साल के युवक की तरह खेलते हैं और गोल करते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत से भारत के एएफसी एशियन कप क्वालीयफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं। भारत एशियन कप में क्वालीफाई करने के लिए खेल रही है क्योंकि वह पहले ही विश्व कप की दौड़ से बाहर हो चुकी है। भारतीय टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा, मैं इस बात का उल्लेख करता हूं कि एक व्यक्ति जो क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी की तरह है वो मेरा साथी खिलाड़ी और मेरा कप्तान छेत्री है। छेत्री का खेल उल्लेखनीय है। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵