back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चैंपियंस लीग : मैनचेस्टर सिटी की पीएसजी पर 2-1 की बढ़त

पेरिस, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के पहले लेग में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 2-1 से हरा दिया। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात यहां खेले गए मुकाबले में कप्तान मा*++++++++++++++++++++++++++++र्*न्होस ने 15वें मिनट में गोल करके पीएसजी को 1-0 से आगे कर दिया। लेकिन मैनचेस्टर सिटी ने दूसरे हाफ में बेहतरीन वापसी की और 64वें मिनट में कप्तान केविन डि ब्रूएन के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। सिटी ने इसके बाद 71वें मिनट में रियाद महारेज के फ्री किक पर किए गए गोल के दम पर 2-1 की बढ़त बना ली और फिर उसने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पीएसजी को इस मैच में 77वें मिनट के बाद से अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा क्योंकि इद्रिसा गुएये को रेड कार्ड दिखाया गया था। मैनचेस्टर सिटी और पीएसजी के बीच दूसरे लेग का मुकाबला अगले मंगलवार को खेला जाएगा। वहीं, चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। – -आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंड‍िया को बड़ा झटका, पंत के अंगूठे में फ्रैक्चर, सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडराया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया को मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान बड़ा झटका लगा है, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के दाहिने पैर के अंगूठे...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵