back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीए ने जारी की केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची, कैमरन ग्रीन को मिला उनका पहला राष्ट्रीय अनुबंध

मेलबर्न,23 अप्रैल (हि.स.)।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने 2020-21 सीजन के लिए वार्षिक अनुबंध सूची की घोषणा कर दी है। सीए ने वार्षिक अनुबंध में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया है। भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को राष्ट्रीय अनुबंध की पेशकश की गई है,जबकि ट्रेविस हेड,जो बर्न्स,मिचेल मार्श,मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड को अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। ग्रीन ने पिछले साल एडिलेड ओवल में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने इस टेस्ट श्रृंखला में 236 रन बनाए। उनके पास एक शानदार शेफील्ड शील्ड सीज़न था, जिसमें उन्होंने 76.83 की औसत से तीन शतकों के साथ 922 रन बनाए। राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होनहिन ने कहा, "कैमरून एक ऐसा खिलाड़ी है, जो एक शानदार ब्रेकआउट समर के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।" केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के समूह में इस बार सिर्फ तीन विशेषज्ञ टेस्ट बल्लेबाज, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ और मार्नस लाबुशाने शामिल हैं। जबकि पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, जेम्स पैटिंसन और झे रिचर्डसन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हैं, वहीं,नाथन लियोन और एडम ज़म्पा बतौर स्पिनर शामिल हैं। केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है : एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, आरोन फिंच, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, जेम्स पैंटिंसन, झे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर और एडम ज़म्पा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही Avatar 3 की रफ्तार, Day 3 में कमाई ने उड़ाए होश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में कामयाब रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵