back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीए ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए अपने खिलाड़ियों को एनओसी दिया

मेलबर्न, 15 अगस्त (आईएएनएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को अपने मुख्य सीमित ओवर खिलाड़ियों के लिए सितंबर और अक्टूबर में यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण में खेलने का रास्ता साफ कर दिया है। इस कदम के पीछे का कारण संयुक्त अरब अमीरात में साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, खासकर अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय सीरीज के स्थगित होने के बाद। क्रिकेट डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में कहा गया है, यह लगातार दूसरा सीजन होगा जिसमें डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी आकर्षक घरेलू टी20 टूर्नामेंट में भाग लेगें। भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण अहमदाबाद और नई दिल्ली में बायो-बबल के टूटने के कारण 2 मई के बाद आईपीएल के इस साल के संस्करण को रोक दिया गया था। बीसीसीआई द्वारा प्रदान की गई चार्टर उड़ान के माध्यम से स्वदेश लौटने से पहले लगभग 40 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों, कोचों, प्रसारकों और सहायक कर्मचारियों को मालदीव में 14 दिन बिताने पड़े थे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद कर दिया था। जुलाई में, बीसीसीआई द्वारा यह घोषणा की गई थी कि आईपीएल के शेष मैच 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यूएई में खेले जाएंगे। पुरुषों के टी 20 विश्व कप की शुरूआत से ठीक दो दिन पहले आईपीएल को खत्म किया जाएगा, जिसे भारत से भी स्थानांतरित किया गया है। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले के साथ शुरू होगा। दोनों टीमें पहले ही क्रमश: अबू धाबी और दुबई में अपने ठिकानों पर पहुंच चुकी हैं। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर है, और इसी बीच कल रात खेले गए RR...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵