back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड के टेस्ट कोच की रेस में सबसे आगे ब्रेंडन मैकुलम : रिपोर्ट

लंदन, 11 मई (आईएएनएस)। वर्तमान में आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड के नए कोच की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। इस बारे में मिरर डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट में बुधवार को जानकारी दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 40 वर्षीय खिलाड़ी को जल्दी ही रेड-बॉल का कोच बनाया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है, मैकुलम (इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान) बेन स्टोक्स के साथ एक अच्छी टीम बना सकते हैं, क्योंकि दोनों का खेल पर समान सकारात्मक दृष्टिकोण है और इसे आगे लेकर कैसे जाना है, इस बारे में अच्छे से जानते हैं। इससे पहले, एशेज में हारने के बाद क्रिस सिल्वरवुड के इंग्लैंड के मुख्य कोच के रूप में पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज गैरी कस्र्टन कथित तौर पर टेस्ट कोच के लिए सबसे आगे चल रहे थे, जबकि मैकुलम का नाम संभावित सफेद गेंद के कोच के रूप में लिया गया था। लेकिन उस समय न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी की अनदेखी की गई थी। मैकुलम ने 31 मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए 101 टेस्ट खेले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के लिए कोच के रूप में मैकुलम की नियुक्ति की घोषणा करने का यह सही समय होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड 2 जून से लॉर्डस में इंग्लैंड का सामना करने के लिए तैयार है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵