back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के बेटे का Team India में डेब्यू! England के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में दिख सकता है Aakash Deep का जलवा

IND Vs ENG 4th Test Match: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जाना है। इस मैच में बिहार के बेटे आकाश दीप को मौका मिल सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जाना है। इस मैच में बिहार के बेटे आकाश दीप को मौका मिल सकता है। सीरीज के दो मैच खेले जाने के बाद शेष तीन मैचों के लिए आकाश दीप को भी इंडिया में चुना गया था। फैंस को उम्मीद थी कि आकाश दीप को तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है, मगर ऐसा नहीं हुआ। अब उम्मीद जताई जा रही कि चौथे टेस्ट मैच में आकाश दीप अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

बुमराह के बाहर होने पर मिल सकता है मौका

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है। तीन मैचों में बुमराह 17 विकेट झटके हैं। अब रिपोर्ट्स आ रही कि चौथे टेस्ट मैच के लिए बुमराह को आराम दिया जा सकता है। पिछले काफी समय से वह लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ उनको एक मैच के लिए आराम दे सकते हैं। अगर, बुमराह को आराम दिया जाता है तो फिर आकाश दीप को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

सिराज, मुकेश और आकाश की दिख सकती है जोड़ी

ऐसा होता है तो चौथे टेस्ट मैच में मो. सिराज के साथ मुकेश कुमार और आकाश दीप की जोड़ी दिख सकती है। अगर, मुकेश की बात करें तो तीसरे मैच से पहले उनको रणजी ट्रॉफी के लिए रिलीज किया गया था। फिर अपने आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच में मुकेश ने 10 विकेट गिराए थे। ऐसे में फिर से चौथे टेस्ट मैच के लिए मुकेश को भी टीम में जगह मिल सकती है।

सीरीज में अजय बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम

टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच हार गई थी। उसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीते। अब टीम 2-1 से बढ़त पर है। अगर, टीम इंडिया रांची मैच भी जीतती है तो टीम सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵