back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेन स्टोक्स को उम्मीद, इंग्लैंड के बेहतर टेस्ट कप्तान होंगे साबित

लंदन, 3 मई (आईएएनएस)। खराब दौर से गुजर रही इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी मिलने के बाद स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने उम्मीद जताई कि इंग्लैंड के करियर के उतार-चढ़ाव से उन्हें एक सफल कप्तान बनने में मदद मिलेगी। स्टोक्स, बल्लेबाज जो रूट की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल अप्रैल में पद से इस्तीफा दे दिया था और वह इंग्लैंड टेस्ट टीम के 81वें कप्तान बने थे। इंग्लैंड द्वारा मार्च में वेस्टइंडीज से तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला हारने के बाद रूट के भूमिका से हट जाने के बाद कप्तान के रूप में स्टोक्स को कप्तान बनाने की चर्चाएं थी। टेस्ट कप्तान के रूप में उनका पहला कार्य न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला होगी, जो 2 जून से लॉर्डस में शुरू होगी। यह पूछे जाने पर कि उनकी क्रिकेट यात्रा के दौरान उनके अनुभवों ने उन्हें कैसे बदल दिया, तो स्टोक्स ने बीबीसी स्पोर्ट्स से कहा, जब से मैं एक पेशेवर क्रिकेटर बना हूं, तब से मैं बहुत सी चीजों से गुजरा हूं और जो अनुभव मुझे लगता है वह इस नई भूमिका से मुझे मिल गया है। 30 वर्षीय स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे, जिसने पिछले 17 मैचों में से सिर्फ एक जीता है और 2021-23 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

आकाश चोपड़ा ने खोला राज़, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा दावा, कहा- मुझे ट्रोल किया गया और फिर…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने उन्हें ट्रोल...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵