back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशेज से पहले नाथन लियोन ने इजाद की मिस्ट्री बॉल, इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दे सकते है परेशानी

सिडनी, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने एक रहस्यमयी गेंद का इजाद किया है, जिनसे आने वाले एशेज मैचों के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशानी हो सकती है। एशेज का पहला टेस्ट मैच आठ दिसंबर को गाबा में खेला जाएगा। लियोन ने अप्रैल के बाद से कोई क्रिकेट नहीं खेला है। वह वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के सीमित ओवरों के दौरे पर भी नहीं गए थे और न ही टी 20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा है। उन्होंने इस समय को नई रहस्यमयी गेंद को सिखने में दिया। जिनका इस्तेमाल इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में करने की योजना बनाई है। एशेज श्रृंखला के लिए उनके पास क्या नया है, इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ रहस्यमयी गेंदे हमेशा रहस्यमयी गेंदे ही होती है, जिनका फायदा हमें बाद में मिलता है। इस प्री-सीजन मेरे लिए काफी अच्छा रहा है। मैं अपने फिटनेस पर काम और अपने कौशल को बढ़ा रहा हूं। ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस (आप) ने उनके हवाले से कहा, मैंने पहले ही इंग्लैंड के कुछ बल्लेबाजों को देखना शुरू कर दिया है, इसलिए यह रोमांचक है। रिपोर्ट के अनुसार, लियोन को इस सप्ताह की शुरूआत में एक क्षेत्ररक्षण में सिर में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें न्यू साउथ वेल्स के इंट्रा-स्क्वाड मैच से दो दिनों के लिए बाहर होना पड़ा। लियोन अपन टेस्ट करियर में 400 विकेट बस अब एक विकेट दूर है, वह अगले हफ्ते सिडनी के ड्रमॉयने ओवल में विक्टोरिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड के मुकाबले खेलने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड टीम और विशेष रूप से कप्तान जो रूट के बारे में पूछे जाने पर, जो भारत के खिलाफ हालिया श्रृंखला में जबरदस्त फॉर्म में हैं, लियोन ने कहा कि, हमने एक बार उम्मीद जताई थी कि 2017-18 एशेज में उनका करियर समाप्त कर देंगे। लेकिन इस बार उनके लिए एक अलग चुनौती होगी। —आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...