नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग IPL 2025 का आयोजन जारी है। भारत में आईपीएल का यह 18वां संस्करण खेला जा रहा है। इस बार के सीजन में कुल दस टीमेां ने भाग लिया है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल की एक टीम फ्रेंचाइजी पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई टी20 लीग की टीम के पूर्व सह-मालिक गुरमीत सिंह भामराह पर मैच फिक्सिंग की कोशिश करने के आरोप में बोर्ड ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में ये नहीं बताया गया है कि उन पर कितने साल का प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन BCCI की भ्रस्टाचार रोधी संहिता के अनुसार ये 5 साल से लेकर आजीवन प्रतिबंध हो सकता है।
भारत में IPL टी20 लीग की तर्ज पर खेला जाता है। बाकी देशों के मुकाबले में आईपीएल के क्रेज इंडिया में काफी ज्यादा है। लेकिन इस IPL मैचों के दौरान मैच फिक्सिंग के मामले भी सामने आते रहे है। कई खिलाड़ी पर इस मामले में आरोप लगने पर काईवाई भी हुई। ऐसे ही एक मामले में BCCI ने हाल ही मुंबई टी20 लीग की टीम के पूर्व सह-मालिक गुरमीत सिंह भामराह पर बड़ी कार्रवाई की है। भामराह पर मैच फिक्सिंग की कोशिश करने के आरोप में बोर्ड ने उस पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है।
भामराह पर मैच फिक्सिंग का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार BCCI ने मुंबई टी20 लीग की टीम के पूर्व सह-मालिक गुरमीत सिंह भामराह पर अजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। उन पर 2019 में खेले गए दूसरे संस्करण के दौरान मैच फिक्सिंग के लिए धवल कुलकर्णी और भाविन ठक्कर से सम्पर्क करने के आरोप लगे है। धवल कुलकर्णी क्रिकेट जगत के एक जाना माना चेहरों में से एक हैं, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं लेकिन अब रिटायर हो चुके है। उन्होंने भारत के लिए 12 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं।
6 साल बाद लौट रही है मुंबई टी20 लीग
मुंबई टी20 लीग का पहला संस्करण 2018 में खेला गया था, जिसके बाद दूसरा एडीशन 2019 में खेला गया। लेकिन फिर तीसरा संस्करण का आयोजन नहीं हुआ, क्योंकि उस साल कोरोना का असर टूर्नामेंट पर पड़ा, जिसके बाद ये लीग नहीं खेली गई। इस साल टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण खेला जाएगा, जिसके ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा हैं।





