back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP विधायक Usha Thakur के बिगड़े बोल, कहा- बीजेपी को वोट नहीं दिया तो अगले जन्म में ऊंट, भेड़, बकरी बनोगे

मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री और महू से BJP विधायक Usha Thakur एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री और महू से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं। हाल ही में हासलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि “वोट बेचना एक पाप है। जो लोग बीजेपी को वोट नहीं देंगे, वे अगले जन्म में ऊंट, भेड़-बकरी या कुत्ते-बिल्ली जैसे जानवर बनेंगे।”

‘भगवान से होती है मेरी सीधी बात’

कार्यक्रम के दौरान उषा ठाकुर ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा, “मेरी भगवान से सीधी बात होती है। ये बात समझ लेना।” उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार की योजनाओं जैसे ‘लाड़ली बहना योजना’ और ‘किसान सम्मान निधि’ के जरिए हर महीने लोगों के खातों में हजारों रुपये भेजे जा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर नाराज़गी जताई कि कुछ लोग फिर भी 500 या 1000 रुपये में अपना वोट बेच देते हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया।

‘बीजेपी को ही देना वोट, जो देश और संस्कृति की बात करती है’

उषा ठाकुर ने कहा कि जनता को सिर्फ बीजेपी को ही वोट देना चाहिए क्योंकि बीजेपी “संस्कृति और देश की बात करती है।” उन्होंने दोहराया कि वोटिंग को हल्के में लेना या बेचना गलत है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उषा ठाकुर अपने बयानों को लेकर विवादों में आई हैं। इससे पहले नवरात्रि के गरबा महोत्सव को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि “गरबा में बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। नवरात्रि शक्ति और साधना का पर्व है। पहचान छिपाकर कोई भी ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा नहीं दे सकता। उन्होंने साफ़ कहा कि गरबा में शामिल होने वालों को अपनी पहचान के साथ आना चाहिए, ताकि कोई धोखा न हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...