back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BCCI की कमाई की नई ऊँचाई, Apollo Tyres के बाद Asian Paints भी जुड़ा, पार्टनरशिप से सालाना 180 करोड़ पार

BCCI ने एशियन पेंट्स को नया ऑफिशियल पार्टनर बनाया है, जिससे बोर्ड की सालाना पार्टनरशिप कमाई लगभग ₹180 करोड़ पहुंच गई है। जहां अपोलो टायर्स की जर्सी स्पॉन्सरशिप BCCI की वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), जो दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में शुमार है, ने स्पॉन्सरशिप से अपनी कमाई में एक बार फिर भारी इजाफा किया है। अपोलो टायर्स के बाद अब एशियन पेंट्स (Asian Paints) BCCI के ऑफिशियल पार्टनर बन गए हैं। इस नई साझेदारी के बाद बोर्ड की सालाना ऑफिशियल पार्टनरशिप कमाई लगभग ₹180 करोड़ तक पहुंच गई है। इस डील का आधिकारिक ऐलान आज 25 नवंबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

एशियन पेंट्स बना BCCI का नया पार्टनर

एशियन पेंट्स अब उन बड़ी कंपनियों की कतार में शामिल हो गया है, जो भारतीय क्रिकेट की आधिकारिक साझेदार हैं। इससे पहले BCCI के साथ कैंपा (Campa), एटमबर्ग (Atomberg) और एसबीआई लाइफ (SBI Life) जैसी दिग्गज कंपनियां जुड़ी हुई हैं।

BCCI के आधिकारिक पार्टनर्स और उनसे होने वाली अनुमानित सालाना कमाई इस प्रकार है।

पार्टनरशिप टाइप- कंपनी- सालाना अनुमानित कमाई

ऑफिशियल पार्टनर- कैंपा- ₹48 करोड़

ऑफिशियल पार्टनर- एटमबर्ग- ₹41 करोड़

ऑफिशियल पार्टनर- SBI लाइफ- ₹47 करोड़

नया पार्टनर एशियन पेंट्स (सटीक आंकड़ा प्रतीक्षित)

कुल सालाना कमाई (ऑफिशियल पार्टनरशिप से): लगभग ₹180 करोड़

जर्सी स्पॉन्सरशिप से भी बंपर कमाई की है।

BCCI ने हाल ही में जर्सी स्पॉन्सरशिप के मामले में भी बड़ी डील फाइनल की है।

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप का कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया।

कॉन्ट्रैक्ट अवधि: 3 साल

कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू: ₹579 करोड़

यह डील सितंबर के अंत में फाइनल हुई थी, जब ड्रीम11 ने ऑनलाइन गेमिंग बिल के कारण अपना नाम वापस ले लिया। अपोलो टायर्स अब टीम इंडिया की जर्सी पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपनी ब्रांडिंग दिखा रहा है।

इस डील के बाद BCCI की जर्सी स्पॉन्सरशिप की स्थिति पहले से और मजबूत हो गई है। वहीं, एशियन पेंट्स की नई एंट्री ने बोर्ड की ऑफिशियल पार्टनरशिप कमाई को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।क्रिकेट विश्लेषक मानते हैं कि BCCI की यह रणनीति इसे वित्तीय रूप से बेहद मजबूत बनाती है। लगातार नई कंपनियों को पार्टनर बनाना न केवल बोर्ड की कमाई बढ़ा रहा है, बल्कि क्रिकेट की ब्रांड वैल्यू और वैश्विक पहचान को भी मजबूती दे रहा है।साल 2025 में BCCI की इन बड़ी स्पॉन्सरशिप डीलों ने दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट खेल के साथ-साथ व्यापार में भी नंबर वन है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...