back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्वारंटीन में रह रहे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बिल भर रहा है बीसीसीआई : सीए

सिडनी, 18 मई (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा है कि आईपीएल 2021 में शामिल रहे और यहां स्वदेश पहुंचने के बाद क्वारंटीन में रह रहे आस्ट्रेलिया के 40 क्रिकेटरों और सपोर्ट स्टाफ के बिल का भुगतान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कर रहा है। ऐसी अफवाहें थी कि सीए मालदीव से यहां पहुंचे अपने खिलाड़ियों के खचरें का भुगतान कर रहा है। लेकिन अब सीए के अंतरिम मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने मंगलवार को कहा कि बीसीसीआई अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। हॉकले ने सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड से कहा, बीसीसीआई ने शुरूआत में ही प्रतिबद्धता जताई थी कि वे सुरक्षित और जल्द से जल्द स्वदेश लौटेंगे। हम उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने शानदार काम किया। उन्होंने अपना वादा पूरा किया और हमें इसकी प्रशंसा करनी चाहिए। हॉकले ने साथ ही यह भी कहा कि फरवरी में ?दक्षिण अफ्रीका का दौरा स्थगित होने के बाद सीए ने उस सीरीज के लिए फिर से कार्यक्रम तय करने को लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ बात की है। उन्होंने कहा, हम लगातार सीएसए के साथ संपर्क में हैं। उस दौरे को लेकर फिर से कार्यक्रम तय करने के लिए हम उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। – -आईएएनएस इजेडए/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...