back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीसीसीआई ने यशपाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुम्बई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बीसीसीआई ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया। शर्मा ने 66 साल की आयु में मंगलवार को अंतिम सांस ली। नोएडा स्थित अपने आवास पर ह्रदय गति रुकने के कारण उनका निधन हुआ। 37 टेस्ट और 42 वनडे में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,489 रन बनाए। उनके नाम 2 शतक और 13 अर्धशतक भी थे। वह भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के प्रमुख सदस्य थे। एक शानदार क्षेत्ररक्षक और एक दमदार दाएं हाथ के बल्लेबाज, शर्मा टूर्नामेंट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 240 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे – वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के शुरूआती मैच में 89 और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके 61 रनों को खासतौर पर याद किया जाता है। उन्होंने 160 प्रथम श्रेणी मैच खेले और लिस्ट ए क्रिकेट में 1859 रन के अलावा 8933 रन बनाए। उन्होंने 2004 से 2005 और बाद में 2008 से 2011 तक राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया। सौरव गांगुली, अध्यक्ष, बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, मुझे यशपाल शर्मा के निधन से गहरा दुख हुआ है। हमने अपना एक क्रिकेट हीरो खो दिया है। वह एक मूल्यवान मध्य क्रम के बल्लेबाज, एक तेज क्षेत्ररक्षक और मैदान के बाहर एक मिलनसार व्यक्ति थे। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। जय शाह, मानद सचिव, बीसीसीआई ने कहा, यशपाल शर्मा को भारत के 1983 विश्व कप जीतने के अभियान में उनकी बल्लेबाजी के लिए सभी द्वारा याद किया जाएगा। उस ऐतिहासिक जीत के प्रमुख वास्तुकारों में से एक होने के अलावा, उनका एक शानदार क्रिकेट करियर भी था और उन्हें भारतीय क्रिकेट के एक महान सेवक के रूप में याद किया जाएगा। बोर्ड परिवार के दर्द और दुख को साझा करता है और दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता है। –आईएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...