back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीसीसीआई ने टी 20 विश्व कप के लिए यूएई को बैकअप में रखा

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। भारत में बढ़ते कोविड मामलों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए टी 20 विश्व कप के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को वैक्लपिक आयोजन स्थल के रूप में रखा गया है। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। बीसीसीआई के खेल विकास के महाप्रबंधक धीरज मल्होत्रा ने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में कहा, इसका (आयोजन स्थल) यूएई होगा। हमें उम्मीद है कि यह बीसीसीआई द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा। इसलिए यह टूर्नामेंट यहीं होगा और इसे बीसीसीआई द्वारा किया जाएगा। टी 20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर नवंबर में भारत में होना है। लेकिन देश में इस समय कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और पिछले कुछ दिनों से 3.5 लाख केस आ रहे हैं और करीब 3000 लोगों की मौत हो रही है। यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो यह पहली बार होगा जब भारत किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या सीरीज का देश के बाहर मेजबानी करेगा। मल्होत्रा ने कहा, मुझे सिर्फ टूर्नामेंट के निदेशकों में से एक नामित किया गया है, इसलिए मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ कर रहा हूं कि यह (भारत में) हो। हम सामान्य परि²श्य और सबसे खराब स्थिति के बारे में सोच रहे हैं, इसलिए इस समय हम आइसीसी से बात कर रहे हैं। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵