back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बार्टी ने टीचमैन का ड्रीम रन समाप्त किया, सिनसिनाटी खिताब जीता

सिनसिनाटी, 23 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एशले बार्टी ने विश्व की 76वें नंबर की स्विट्जरलैंड की जिल टीचमैन को 6-3, 6-1 से हराकर वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन ट्रॉफी के रूप में साल का अपना पांचवां डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीता। बार्टी ने अपने करियर का 13वां डब्ल्यूटीए एकल खिताब हासिल किया। इस तरह वह सीजन में 40 मैच जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। हार के बावजूद, टीचमैन ने इस इवेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल तक के सफर में बार्टी ने शीर्ष-5 में शामिल खिलाड़ियों-नाओमी ओसाका और करोलिना प्लिस्कोवा और ओलंपिक चैंपियन बेलिंडा बेनसिक को हराया। बार्टी अब सोमवार को लगातार 83वें हफ्ते में दुनिया की नंबर 1 की कुर्सी पर पहुंचेंगी। कुल मिलाकर, अगले सप्ताह डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग के शीर्ष पर उसका 90 वां सप्ताह होगा। –आईएएनएस जेएनएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵