back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

U19 World Cup में भारत के लिए बांग्लादेश चुनौती, रिकॉर्ड्स से समझें

U19 World Cup 2024: अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। भारतीय टीम आज से इस अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होना है।

नई दिल्ली, रफ्तार। अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। भारतीय टीम आज से इस अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होना है। उदय सहारन की कप्तानी वाली टीम इंडिया बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। यह टीम बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 विश्व कप 2024 अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। यह मुकाबला मंगुआंग ओवल में खेला जाएगा।

फाइनल में बांग्लादेश से हार चुका है भारत

भारतीय टीम बांग्लादेश से कई मामलों में बेहतर है। मगर, विश्व कप में बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से टीम इंडिया को पहले भी हार मिली है। बांग्लादेश ने साल 2020 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराया था। इस हार के साथ टीम इंडिया का पांचवीं बार चैंपियन बनने का सपना टूटा था। इसके साथ बांग्लादेश ने पहली बार अंडर-19 विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। वहीं, टीम इंडिया सबसे ज्यादा 5 बार अंडर-19 विश्व कप जीत चुकी है। साल 2022 में भी टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती थी। अब टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी।

कहां-कब देखें मैच?

भारत और बांग्लादेश के मैच को स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। मैच की स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार पर भी होगी। यहां आप फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...