back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैडमिंटन: सिंधु डेनमार्क ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंची, श्रीकांत हुए बाहर

ओडेंस, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने गुरुवार को यहां ओडेंस स्पोर्ट्स पार्क में थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को डेनमार्क ओपन में हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। हालांकि, भारत को एक झटका लगा जब किदांबी श्रीकांत पुरुष एकल में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सके, वो पहले गेम में कड़ी टक्कर के बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया के नंबर 1 केंटो मोमोटा से हार गए। 43 मिनट तक चले मैच में श्रीकांत जापानी स्टार से 21-23, 9-21 से हार गए। हैदराबाद की 26 वर्षीय सिंधु, जो यहां चौथी वरीयता प्राप्त हैं, वो 21-16, 12-21, 21-18 से जीतकर अंतिम-आठ चरण में पहुंच गई जहां वह दक्षिण कोरिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त एन सेयॉन्ग से भिड़ेगी। सिंधु ने बुसानन के खिलाफ आक्रमक शुरुआत की और लीड बना लिया। उन्होंने थाई की खिलाड़ी पर लगातार अपने आक्रमक शॉट्स से दबाव बनाए रखा। सिंधु ने थाई खिलाड़ी के खिलाफ लगातर आठ अंक बटोरा और दूसरे दौर में प्रवेश किया। दूसरे में बुसानन ने शानदार खेल दिखाया और सिंधु को वापसी करने का मौका नहीं दिया। बुसानन ने लगतार सिंधु के खिलाफ बढ़त बनाती रही और उन्हें वापसी करने का मौका नहीं दिया। खेल का अतिंम चरण काफी रोमांचक रहा, दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के खिलाफ लगातर अंक बटोरे पर सिंधू ने बढ़त बना कर बुसानन को 21-18 से हरा दिया। –आईएएनएस आरएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

कमबैक पर दिखी पीवी सिंधु की चमक: मलेशिया ओपन सेमीफाइनल में एंट्री, यामागुची चोटिल होकर आउट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मलेशिया ओपन सुपर 1000 में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने अपने कमबैक को यादगार बनाने की शुरुआत कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵