back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे सिंधु और श्रीकांत

बाली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और दुनिया के पूर्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां अपने-अपने एकल मैच जीतकर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन 2021 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु ने 35 मिनट तक चले मुकाबले में तुर्की की नेस्लीहान यिगित को 21-13, 21-10 से मात दी। 26 साल की खिलाड़ी अब सेमीफाइनल में जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से भिड़ेंगी। पिछले महीने फ्रेंच ओपन के बाद बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर पर सिंधु का यह लगातार दूसरा सेमीफाइनल है। वह उस दौरान जापान की सयाका ताकाहाशी से हार गई थीं। इस बीच, श्रीकांत ने 2014 इंडोनेशिया मास्टर्स चैंपियन एचएस प्रणय को 38 मिनट में 21-7, 21-18 से हराया। प्रणय ने पिछले दौर में एक बड़ा उलटफेर किया था, जिसने टोक्यो 2020 के स्वर्ण पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन को एक गेम से हराया था। श्रीकांत अब सेमीफाइनल में थाईलैंड के युवा खिलाड़ी कुनलावुत विटिडसर्न और मौजूदा वल्र्ड टूर फाइनल्स चैंपियन डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कमबैक पर दिखी पीवी सिंधु की चमक: मलेशिया ओपन सेमीफाइनल में एंट्री, यामागुची चोटिल होकर आउट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मलेशिया ओपन सुपर 1000 में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने अपने कमबैक को यादगार बनाने की शुरुआत कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...