नई दिल्ली, रफ्तार। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की एकतरफा जीत पर ऑस्ट्रेलिया टीम ने सवाल उठाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भारत पर अजीबोगरीब आरोप लगाया है। पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन का कहना है कि टीम इंडिया ने अंपायर के साथ मिलीभगत कर रखी थी। हम पांचवां मैच जीतते, लेकिन अंपायर ने हमें हराया है। अंपायर को देखकर लगा कि उसकी भारतीय टीम संग मिलीभगत है। यह आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। बता दें मामला तब का है, जब आखिरी के दो गेंदों में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे।
आरोप-अंपायर ने जानबूझकर रोकी गेंद
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया टीम को आखिरी ओवर में 10 रन की जरूरत थी। जीत के लिए अंत के 2 गेंदों पर 9 रन बनाने थे। पांचवीं गेंद पर नाथन एलिस ने शॉट मारा, लेकिन गेंद अंपायर को जा लगी। अगर, अंपायर को गेंद नहीं लगती तो गेंद का बाउंड्री बाहर जाना तय था। अंपयार को गेंद लगकर रुकी। इस पर ऑस्ट्रेलिया ने आरोप लगाया कि अंपायर ने जानबूझकर गेंद रोकी है। 20वें ओवर की पहली गेंद मैथ्यू वेड के सिर पर से गई। गेंद वाइड देना था, लेकिन अंपायर ने नहीं दिया। इस कारण से ऑस्ट्रेलिया ने भारत और अंपायर के बीच मिलीभगत होने का आरोप लगाया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram





