back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं अर्शदीप सिंह : रवि शास्त्री

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि पंजाब किंग्स के अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय टीम में शामिल हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब के मैच में अर्शदीप ने 17वें और 19वें ओवर में केवल 14 रन देकर 11 रन की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। इससे पहले, अर्शदीप ने पिछले साल श्रीलंका में व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए नेट बॉलर के रूप में भारतीय टीम के साथ यात्रा की थी और उन्हें कोविड-19 के प्रकोप के बाद टीम में शामिल किया गया था। शास्त्री ने कहा, अर्शदीप शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और वह डेथ ओवरों में मजबूती डेथ ओवरों में अच्छा कर रहा है। इससे पता चलता है कि वह बहुत जल्दी भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी कोच ब्रायन लारा ने दावा किया कि तेज गेंदबाज उमरान मलिक भविष्य में भारत के लिए खेलेंगे। मलिक ने अपनी 140 प्लस किमी प्रति घंटे की गति गेंदबाजी की है और शुरुआत में महंगा होने के बावजूद अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण जीत में विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा, उमरान मलिक ने मुझे फिडेल एडवर्डस के बारे में बहुत कुछ याद दिलाया, जब उन्होंने पहली बार शुरुआत की थी, तो बहुत तेज गति से गेंदबाजी कर रहे थे और मुझे उम्मीद है कि वह इसे समझते हैं क्योंकि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जल्द ही खेलेंगे। इसलिए मुझे आशा है कि वह बाद में अपने गेंदबाजी में थोड़ा और वेरिएशन लाएंगे। यह देखना बहुत अच्छा है कि भारत के पास उस क्षमता का तेज गेंदबाज है, जो बेहतर कर सकता है। एक और अनकैप्ड मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को प्रभावित किया है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵