back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अर्जन भुल्लर ने जीता एमएमए विश्व हैवीवेट चैम्पियन का खिताब, रितु फोगाट को मिली हार

सुनील दुबे सिंगापुर, 16 मई (हि.स.)। कनाडा के भारतीय मूल के फाइटर अर्जन भुल्लर ने शनिवार को एमएमए विश्व हैवीवेट चैम्पियन का खिताब हासिल कर लिया है। अर्जन ब्रैंडन वेरा को हराकर विश्व हैवीवेट चैम्पियन बने। इसी के साथ वह एमएमए प्रमोशन में यह खिताब जीतने वाले भारतीय मूल के पहले फाइटर बन गए हैं। पांच राउंड के इस मुकाबले में अर्जन ने अपने विरोधी को दूसरे राउंड में ही परास्त कर दिया। बता दें कि अर्जन पहलवानी से इस पेशेवर कुश्ती में आए। 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक उन्होंने ही जीता था। साथ ही साथ 2012 में लंदन में कनाडा का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय मूल के पहले पहलवान बने थे। उन्होंने 2015 में यूएफसी फाइट जीती थी और तब वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय मूल के फाइटर बने थे। महिला वर्ग में पहलवान से मिक्स मार्शल आर्ट्स फाइटर बनी भारतीय रेसलर रितु फोगाट को नजदीकी मुकाबले में वियतनामी-अमेरिकी फाइटर बी एनगुएन ने हराया। पहले दो राउंड में रितु फोगाट ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरे राउंड से विरोधी फाइटर हावी हुई और मुकाबला जीता। इसी के साथ रितु फोगाट अब वन टाइटल शॉट से बाहर हो गई। रितु फोगाट को स्प्लिट डिसीजन में शिकस्त झेलनी पड़ी। नतीजे के बाद फोगाट 4-1 पर फिसली जबकि एनगुएन ने सुधार करते हुए 6-6 की बराबरी की। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵