नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है। विराट कोहली आज के मैन ऑफ द मैच रहे, उन्होंने एक बार फिर शतक बनाया। ऐसे में उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी काफी खुश हैं। अभिनेत्री ने अपने क्रिकेटर पति को उनकी जीत और शतक पर बधाई संदेश पोस्ट किया। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की एक फोटो शेयर की है, जिसमें क्रिकेटर क्रिकेट के मैदान पर खड़े हैं। वह अंगूठा दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी और लाल दिल वाली इमोजी पोस्ट की।
कोहली ने चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना पहला शतक बनाया
विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अपना पहला शतक बनाया है। इससे पहले वह चैम्पियंस ट्रॉफी में शतक नहीं लगा पाए थे। उन्होंने मैच में 111 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे। पाकिस्तानी गेंदबाज उनकी बल्लेबाजी का सामना नहीं कर सके। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे।
d826515d8671dd8fc1f2e136bc8f36b4-Anushka Sharma instagram Story.webp
विराट कोहली ने 51वां शतक बनाया
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 241 रन पर ऑल आउट हो गई। ऐसे में टीम इंडिया ने 45 गेंद और 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। विराट कोहली ने इस मैच में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने अंत में चौका लगाया और इसके साथ ही उन्होंने शतक भी बना लिया। इस तरह कोहली ने अपने खाते में 51वां शतक जोड़ लिया है।
फिल्मी हस्तियों ने स्टेडियम में लाइव मैच देखा
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड और साउथ की कई मशहूर हस्तियां भी स्टेडियम में मौजूद थीं। सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ मैच का लुत्फ उठाती नजर आईं। दक्षिण के स्टार चिरंजीवी और अभिनेत्री अवनीत कौर ने भी लाइव मैच का आनंद लिया। इसके अलावा सनी देओल क्रिकेटर धोनी के साथ और वरुण धवन अपनी बेटी लारा के साथ टीवी पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखते नजर आए।
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L





