back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Angelo Mathews ने लिया टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट, भावुक होकर बोले- “देशसेवा सबसे बड़ा सम्मान”

श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 37 वर्षीय मैथ्यूज गाले में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37 वर्षीय मैथ्यूज ने 23 मई को यह ऐलान करते हुए कहा कि जून में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला टेस्ट मैच उनके करियर का अंतिम मुकाबला होगा। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 17 जून से शुरू होगी, जिसमें मैथ्यूज केवल गाले में होने वाला पहला टेस्ट खेलेंगे। 

एंजेलो मैथ्यूज ने अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच गाले के ऐतिहासिक मैदान पर खेलने का फैसला किया है, जहां उन्होंने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने सफर की शुरुआत की थी । करीब 17 सालों तक श्रीलंकाई टेस्ट क्रिकेट की रीढ़ रहे मैथ्यूज अब 118 टेस्ट मैचों में 8,167 रनों के साथ तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज के रूप में रिटायरमेंट ले रहे हैं। उनसे आगे केवल दो दिग्गज हैं महेला जयवर्धने (11,814 रन) और कुमार संगाकारा (12,400 रन)। 

एंजेलो मैथ्यूज ने भावुक शब्दों में की रिटायरमेंट की घोषणा

एंजेलो मैथ्यूज ने अपने टेस्ट करियर के अंत की खबर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “पिछले 17 सालों तक श्रीलंका के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व रहा है। जब भी मैं राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनकर मैदान में उतरता था, तो उस वक्त जो देशभक्ति और समर्पण की भावना महसूस होती थी, जो कोई दूसरी चीज नहीं दे सकती।”

बता दें कि मैथ्यूज ने केवल टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला लिया है, जबकि वे अभी भी वनडे और टी20 फॉर्मेट में सक्रिय रहेंगे। अब तक उन्होंने 226 वनडे मैचों में 5,916 रन बनाए हैं और साथ ही गेंदबाजी में 126 विकेट हासिल किए हैं। टी20 क्रिकेट में भी मैथ्यूज ने 90 मैचों में 1,416 रन और 45 विकेट अपने नाम किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय करियर रहा बेहद शानदार 

एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में, मैथ्यूज का अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने कुल मिलाकर 15,499 रन बनाए और 204 विकेट लिए हैं। उनके बल्ले से 19 शतक और 91 अर्धशतक भी निकले हैं, जो उनकी बल्लेबाजी की ताकत और निरंतरता का परिचायक हैं। मैथ्यूज की ये उपलब्धियां उन्हें क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की सूची में एक सम्मानजनक स्थान दिलाती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

SL vs NZ: 23 साल बाद बड़ा बदलाव करने जा रहा है SL बोर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 दिन के टेस्ट मैच की घोषणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप भी क्रिकेट के पुराने शौकीन हैं तो आप पक्का जानते होंगे की पहला टेस्ट मैच 6 दिन का हुआ...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵