back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स में किया निवेश

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी क्रिस पॉल, एनएफएल खिलाड़ी लैरी फिट्जगेराल्ड और केल्विन बीचम ने रविवार को आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के नए निवेशकों के रूप में शुरुआत की है। तीनों अब इमजिर्ंग मीडिया वेंचर्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी में छोटे निवेशक होंगे, जो पूरी तरह से राजस्थान के प्रमुख मालिक मनोज बडाले द्वारा नियंत्रित उद्यम है। बडाले ने एक बयान में कहा, हम क्रिस, लैरी और केल्विन के निवेशकों के रूप में हमारे साथ जोड़कर बेहद खुश हैं, जिन्होंने रॉयल्स को वास्तव में वैश्विक ब्रांड के रूप में देखा है। नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और हाल ही में फीनिक्स सन्स को एनबीए फाइनल में ले जाने वाले पॉल ने कहा, मैं उन पहले अमेरिकी एथलीटों में से एक बनने के लिए उत्साहित हूं, जिन्होंने आईपीएल में मूल्य और विकास की गुंजाइश को देखा है। मैं खुद को इस निवेश के माध्यम से विश्व स्तरीय अनुभव का योगदान देने के लिए उत्साहित हूं। 17 सीजन के लिए एरिजोना कार्डिनल्स के साथ खेलने वाले, 11 प्रो बाउल प्रदर्शन और 2016 में वाल्टर पेटन एनएफएल मैन ऑफ द ईयर सहित अनगिनत प्रशंसा प्राप्त करने वाले फिट्जगेराल्ड ने राजस्थान में निवेश पर खुशी व्यक्त की। वर्तमान में एनएफएल में एरिजोना कार्डिनल्स के लिए खेल रहे बीचम ने कहा, मैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की लोकप्रियता से अच्छी तरह वाकिफ हूं और एक निवेशक के रूप में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए रोमांचित हूं। मैं आईपीएल की वैश्विक पहुंच का सम्मान करता हूं और रॉयल्स का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...