back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 के बाद वनडे में भी कप्तानी गंवा सकते हैं विराट कोहली!

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दो मैचों में हारने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) निराश है। वहीं, इस टूर्नामेंट में अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल होती है, तो विराट कोहली अपनी एकदिवसीय कप्तानी भी खो सकते हैं। कोहली ने पहले की घोषणा की हुई है कि इस टी20 वर्ल्ड कप के बाद वह कप्तान के पद से हट जाएंगे। हालांकि, यूएई में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद सवाल उठने लगे है कि क्या उन्हें एकदिवसीय मैचों में कप्तान बने रहना चाहिए या नहीं? सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई की तरफ से इस पर फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है। सूत्र ने कहा,फिलहाल बोर्ड नाखुश है और अब उनकी (विराट) वनडे में कप्तान बने रहे पर भी संदेह होने लगा है। लेकिन टूर्नामेंट में अभी तीन मैच बाकी हैं। इनमें भारत किसी भी तरह से क्वालीफाई करने में कायमाब हो जाता है तो परि²श्य बदल सकता है। रोहित शर्मा को जिम्मेदारी दी जाने को लेकर अधिकारी ने कहा, अभी किसी का नाम लेना जल्दबाजी होगी, टी20 विश्व कप को खत्म होने दें। राहुल द्रविड़ भी जल्द ही मुख्य कोच के रूप में टीम में शामिल हो सकते हैं। इस पर उनसे भी चर्चा की जाएगी। कप्तान के रूप में रोहित या कोई और, या विराट जारी रखेंगे, इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा। संभावना है कि भारत को टी20 और एकदिवसीय प्रारूप के लिए एक अलग कप्तान और टेस्ट की कमान (विराट) मिल सकता है। कोहली ने अब तक चार आईसीसी टूर्नामेंटों में कप्तानी की है, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 विश्व कप, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) और मौजूदा टी20 विश्व कप। इन सभी बड़े प्रतिस्पर्धाओं में भारत एक भी खिताब जीतने में असफल रहा। इससे पहले, भारत 2013 में इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था। उस समय टीम के कप्तान धोनी थे। इसके बाद किसी भी आईसीसी के आयोजनों में कोई भी खिताब नहीं जीत पाया है। क्या भारत टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करेगा : टूर्नामेंट में भारत अब आठ अंकों तक नहीं पहुंच सकता है, वहीं, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को आठ अंक मिल सकते हैं, बशर्ते ग्रुप 2 में कोई बड़ा उलटफेर न हो। 7 नवंबर को होने वाले अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच अहम होगा। भारत को अपने अगले तीनों मैच जीतने होंगे और इन टीमों को बड़े नेट रन रेट हराना होगा। क्योंकि इस समय भारत का नेट रन रेट 1.609 पर है। वहीं, न्यूजीलैंड को नामीबिया या स्कॉटलैंड में से किसी एक से हारना होगा क्योंकि अगर ऐसा होता है तो कोहली की टीम को फायदा मिलेगा। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...