नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शनिवार को शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। साथ ही एक चर्चा को भी जन्म दे दिया कि आखिर क्यों एक एक करके सभी पुराने खिलाड़ी संन्यास ले रहे हैं। इनमें से कुछ का मानना है कि इसके पीछे गौतम गंभीर का हाथ हो सकता है। गौतम गंभीर युवा ब्रिगेड तैयार करना चाहते हैं जिसके चलते सभी अनुभवी खिलाड़ी संन्यास ले रहे हैं। गौतम गंभीर कई मौकों पर बोल चुके हैं कि पुराने खिलाड़ियों को नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।
संन्यास के पीछे गौतम गंभीर हैं?
जब से भारतीय क्रिकेट के कोच की जिम्मेदारी गौतम गंभीर ने संभाली है तब से एक चलन चल पड़ा है कि टीम इंडिया से बैक टू बैक इस्तीफे हो रहे हैं। टी20 विश्व कप की जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 को अलविदा बोल दिया था। ऐसा माना जा रहा था कि गंभीर पुराने खिलाड़ियों को ठिकाने लगाकर यंग ब्रिगेड़ बनाने वाले हैं जिसके चलते खिलाड़ी खुद संन्यास ले रहे हैं। अब शिखर धवन के संन्यास के बाद यह चर्चा एक बार फिर चल पड़ी है। धवन को लेकर भी कहा जा रहा है कि धवन जानते थे कि गंभीर के कोच रहते उनकी वापसी संभव नहीं थी इसलिए उन्होंने संन्यास का ऐलान किया।
धवन के संन्यास पर गंभीर और साथी खिलाड़ी क्या बोले?
शिखर धवन के संन्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय कोच गौतम गंभीर ने कहा- “शानदार करियर के लिए शिखी को बधाई! मुझे पता है कि आप भविष्य में जो भी करेंगे, उसमें वह खुशी फैलाएंगे!” गंभीर के अलावा पूर्व बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग, हार्दिक पांड्या और BCCI ने उन्हें शुभकामनाएं दी। श्रेयस अय्यर और पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने भी ट्वीट करके कहा- “आप बड़े टूर्नामेंट के खिलाड़ी हैं, आपके अपने शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं।





