back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC ODI Rankings: ऑस्ट्रेलिया को रौंदने के बाद विराट की वनडे रैंकिंग में लंबी छलांग, रोहित शर्मा को नुकसान

टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने ICC वनडे रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। ICC द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में वो एक पायदान चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय जबरदस्‍त फॉर्म में है। चैंपियंस ट्रॉफी भी उनको प्रदर्शन बेहतर रहा है। वहीं इस प्रदर्शन का उनको जबरदस्त फायदा भी हुआ है। हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। जहां वो मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इस रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को दो पायदान का नुकसान हुआ है। विराट इस टूर्नामेंट के पहले वनडे रैंकिंग में छठे स्थान पर थे, लेकिन उन्हें अब शानदार प्रदर्शन का अवॉर्ड मिला है।

पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था शतक

भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ कम स्कोर से शुरुआत की थी, लेकिन अगले ही मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। इसके बाद से कोहली लगातार लय में नजर आए है। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्‍यादा रन नहीं बना सके, लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अुनभव का इस्‍तेमाल करते हुए 84 रनों की पारी खेली। ओर टीम को जीत दिलाई। उन्‍हें इस पारी की वजह से मैच का बेस्ट खिलाड़ी भी चुना गया।

रोहित की रैंकिंग में गिरावट

इस इवेंड के शुरु होने से पहले टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर थे। हालांकि वो इसका फायदा उठाने में असफल रहे। लगातार कम स्कोर की वजह से भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को 745 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दो स्थान का नुकसान हुआ है और वे 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। कप्‍तान ने अपने अगुवाई वाली टीम की पारी की शुरुआत करने उतरे लेकिन टीम को तेज शुरुआत देने में नाकाम रहे है, मैच में बड़ी पारी नही खेल सकें, यही वजह है कि उनकी रैंकिंग में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NZ T20 WC Final: फाइनल से पहले जानें आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम किसपर पड़ेगी भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया...
spot_img

Latest Stories