back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BGT के बाद 16 दिन का ब्रेक…22 जनवरी से इंग्लैंड से टकराएगा भारत, शेड्यूल जारी हुआ

बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का अंत होने के बाद टीम इंडिया 22 जनवरी से इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर रहेगी जहां 5 मैच की टी20 सीरीज और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलेगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। साल 2024 का आखिरी महीना भारतीय क्रिकेट के लिए निराशाजनक गुजरा है। ऑस्‍ट्रेलिया दौर पर गई टीम इंडिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 को गंवा दी है। वह सिडनी टेस्ट 6 विकेट हारने के बाद भारत ने सीरीज तो 1-3 से गंवाई साथ ही उनका वर्ल्ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइलन में पहुंचने का सपना भी चकनाचूर हो गया है। 5 जनवरी को समाप्‍त हुए सिडनी टेस्ट के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम को 16 दिन का एक लंबा ब्रेक मिला है फिर वह इंग्लैंड टीम की मेजबानी करेगी। इंग्लैंड का भारत दौरा 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलना प्रस्‍ताविक है। तो आईए जानते है टीम इंडिया के लिए आगे का शेड्यूल किस तरह है।

22 जनवरी से शुरु होगी सीरीज

जनवरी के आखिरी सप्‍ताह में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी। मेजबानी टीम के साथ इंग्लिश 5 टी20 मैच की सीरीज के साथ तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इंग्लैंड और भारत के बीच इस सीरीज का आगाज 22 जनवरी से शुरु होने जा रहा है जिसका आखिरी मैच 12 फरवरी को होगा। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड टीम के बीच सबसे पहले 5 मैच की टी20 सीरीज से शुरुआत की जानी है। सीरीज का अंत तीन मैच की वनडे सीरीज के साथ होगा।

IND vs ENG T20 Series Schedule

पहला टी20 मैच: 22 जनवरी, 2025, कोलकाता (Eden Gardens)

दूसरा टी20 मैच: 25 जनवरी, 2025, चेन्नई (MA Chidambaram Stadium)

तीसरा टी20 मैच: 28 जनवरी, 2025, राजकोट (Saurashtra Cricket Association Stadium)

चौथा टी20 मैच: 31 जनवरी, 2025, पुणे (Maharashtra Cricket Association Stadium)

पांचवां टी20 मैच: 2 फरवरी, 2025, मुंबई (Wankhede Stadium)

(नोट: सभी टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे)

IND vs ENG ODI Series Schedule

पहला वनडे: 6 फरवरी, 2025, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

दूसरा वनडे: 9 फरवरी, 2025, कटक (बाराबती स्टेडियम)

तीसरा वनडे: 12 फरवरी, 2025, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

(सभी वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे)

कैसा है इंग्लैंड का स्कवॉड

इंग्लैंड ने भारत दौरे के लिए अपनी टी20 और वनडे टीम की घोषण कर दी है। उनकी वाइट बॉल टीम की कप्‍तानी स्‍टार बैटर जोस बटलर संभालेंगे। वहीं भारत की बात करें तो बीसीसीआई (BCCI) ने अभी तक टीम इंडिया के स्क्वॉड का चयन ही नहीं किया है।

इंग्लैंड टी20 टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जेमी स्मिथ, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

इंग्लैंड वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

Advertisementspot_img

Also Read:

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है जिसे लिए फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵