back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है

सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार ऐसा दिखाने की कोशिश कर रही है कि बेरोजगारी, महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था कोई मुद्दा ही नहीं है। जबकि सच सभी जानते हैं। विपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जाता है।

नई दिल्ली,एजेंसी। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है।सोनिया गांधी ने मंगलवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित लेख में मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। यह सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को भूल चुकी है। इसका सबसे बड़ा खामियाजा देश भुगत रहा है।

विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है
सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार ऐसा दिखाने की कोशिश कर रही है कि बेरोजगारी, महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था कोई मुद्दा ही नहीं है। जबकि सच सभी जानते हैं। विपक्ष जब इन मुद्दों को संसद में उठाना चाहती है तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। जो विपक्षी नेता मोदी सरकार से सवाल पूछते हैं उन पर जांच एजेंसियों को लगा दिया जाता है। सोनिया गांधी ने कहा कि विपक्ष को जबरन शांत करा देने से मुद्दों का हल नहीं निकलेगा। उन्होंने अपने लेख में मोदी सरकार पर कई और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को खत्म करने के मुद्दे पर भी सवाल उठाया।

अडानी मुद्दे पर केन्द्र सरकार चुप है

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष संसद नहीं चलने दे रही है। अडानी मुद्दे पर केन्द्र सरकार चुप है। 45 लाख करोड़ रुपये का बजट बिना किसी चर्चा के ही पास कर दिया गया। यह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।सोनिया गांधी ने अपने लेख में आरएसएस पर भी निशाना साझा। उन्होंने कहा कि देश में नफरत और हिंसा फैलाने के लिए भाजपा आरएसएस साथ काम कर रही है।

कांग्रेस मोदी सरकार से डटकर मुकाबला करेगी

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार से डटकर मुकाबला करेगी। हम डरने वाले नहीं है। हम जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा इसका सुंदर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हम समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ मिलकर देश के संविधान को बचाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई लोगों के हितों के लिए है। कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल होने के अपने दायित्व को समझती है और समान-विचारधारा वाली पार्टियों के साथ काम करके इस दायित्व को पूरा करने के लिए तैयार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵