back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर राज्यपाल पर किया कटाक्ष, ममता बनर्जी की विंस्टन चर्चिल से की तुलना

CM ममता बनर्जी को सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय से डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल के भाषण पर चुटकी लेते हुए शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर ममता बनर्जी पर साधा निशाना।

कोलकाता, एजेंसी। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा करने पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल पर सीधा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल का भाषण सुनकर ऐसा लगा जैसे वे विधानसभा में बजट सत्र से पहले औपचारिक भाषण का रिहर्सल कर रहे हों

                                                                                                                               ममता बनर्जी को सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय से मिली डी.लिट की उपाधि      

दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय से डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किए जाने के दौरान राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री की तुलना सर्वपल्ली राधाकृष्णन, एपीजे अब्दुल कलाम और अटल बिहारी वाजपेयी से की।

 शुभेंदु अधिकारी का राज्यपाल पर कटाक्ष

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि ममता बनर्जी उन राजनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने साहित्य में एक अनूठी मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री को यह सम्मान राजनीति के लिए नहीं, बल्कि साहित्य के लिए मिल रहा है। राज्यपाल की इस बात पर चुटकी लेते हुए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर लिखा कि राज्यपाल का भाषण सुनकर ऐसा लगा जैसे वे राज्य विधानसभा में बजट सत्र से पहले दिए जाने वाले औपचारिक भाषण का रिहर्सल कर रहे हों।

 विंस्टन चर्चिल से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में राज्यपाल की टिप्पणियों का वीडियो पोस्ट कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। वहां उन्होंने लिखा कि मैं आंशिक रूप से मुख्यमंत्री को लेकर राज्यपाल के आकलन का समर्थन करता हूं कि ममता बनर्जी विंस्टन चर्चिल की तरह हैं, जो 1942 में बंगाल में अकाल के लिए जिम्मेदार थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port) की सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है क्योंकि यहां चौतरफा...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵